Music

BRACKING

Loading...

सक्ती में पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैंप 20 जून को

 


जांजगीर-चांपा 17 जून 2022/ जिला रोजगार  कार्यालय द्वारा रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 जून को सुबह 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई सक्ती में किया जा रहा है।

     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में एसबीआई लाईफ जांजगीर-चांपा द्वारा लाईफ मित्र एवं यूनिट मैनेजर के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पद हेतु निर्धारित योग्यता न्यूनतम 12 उत्तीर्ण रखा गया है। वेतन मान लाईफ मित्र हेतु कमिश्न बेस एवं यूनिट मेनेजर हेतु 18000 रुपये निर्धारित है।

     शिविर में नये रोजगार पंजीयन और नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। नये पंजीयन के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराकर सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ रोजगार पंजीयन शिविर और पंजीयन मार्गदर्शन शिविर में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ