Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कार्यशाला का आयोजन


 बिर्रा-माँ चण्डी की पावन धरा पर पुष्पित पल्लवित आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा द्वारा सँचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा जिला जाँजगीर चाँपा में भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास तथा राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यो

का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

   जिसमें प्रथम दिवस में माँ सरस्वती, ऊँ, एवं भारत माता के तैलीय चित्र पर पूजन कर सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुआ। इसमें मुख्य अभ्यागत सम्मानीय श्री मनोज कुमार तिवारी, अध्यक्ष श्री भागीरथी देवाँगन जी, विशिष्ट अभ्यागत श्री श्रवण कुमार कश्यप जी उपस्थित हुए।


   इस कार्यक्रम के विषय का सम्पादन के लिए अनुभवी व विषय के प्रति जानकारी रखने वाले श्री मनोज कुमार तिवारी (व्याख्याता शा. उ. मा. वि. करही), श्रीमती पूनम राठौर (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा) एवं श्री बुधेश्वर कश्यप (संकुल समन्वयक बिलाईगढ़) ने बहुत सुंदर ढंग से अपने-अपने विषय का प्रतिपादन किये। कार्यशाला में भाग लेने हेतु सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा तथा आसपास के ग्रामीण विद्यालयों से 59 प्रधानाचार्य, आचार्य बंधु भगिनी गण उपस्थित होकर विषय को आत्मसात किये। इसे सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण का सराहनीय योगदान रहा। प्रथम दिवस का कार्यशाला प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार आदित्य जी के आभार प्रदर्शन के पश्चात विसर्जन मंत्र के साथ समापन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ