कांग्रेस के सत्याग्रह पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस मोदी सरकार को अस्थिर करना चाहती है। वहीं AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा है कि क्या सरकार इन प्रदर्शनकारियों पर भी बुलडोजर चलाएगी?
प्रियंका का बयान- सरकार को स्कीम वापस लेना होगा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह समय है नकली राष्ट्रवादियों और नकली देशभक्तों को आंख खोलकर पहचानने की। प्रियंका ने कहा- यह देश युवाओं का है, इसलिए संपत्ति न जलाएं और अहिंसक तरीके से आंदोलन करे। सरकार को स्कीम वापस लेना होगा।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस न तो काम कर रही थी और न करने दे रही है। उन्होंने आगे कहा- प्रधानमंत्री अग्निपथ पर चलकर रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की बात करते हैं, लेकिन विपक्ष को राष्ट्रनीति हजम नहीं है। कांग्रेस के नेता देश को लथपथ करने की बात कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ