त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री एन.के.जैन के मार्गदर्शन में कलापथक दल के द्वारा आज बुधवार को जनपद पंचायत नरवर के ग्राम मोहनी, मगरौनी एवं राजगढ़ में लोकगीतों में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कलापथक दल के द्वारा आम चुनाव में मतप्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं में जागरूकता के लिए लोकगीत-संगीत का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रमुख कलाकार श्री विनोद श्रीवास्तव ने लोकगीतों के माध्यम से मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर लोकगीत ‘‘चलो करें हमसब मतदान’’, ‘सिर धुन-धुन पछताहो, बहना ऐसो मौका ना पाहो’ आदि लोकगीतों की प्रस्तुति दी। सभी युवा मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं से इस अवसर का लाभ उठाते हुए शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ