Music

BRACKING

Loading...

*भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समीति की अहम बैठक संपन्न*

 (जिला स्तरीय प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह पर हुई चर्चा)



बिर्रा - भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समीति जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ की अहम बैठक एस डी महाविद्यालय राछाभाठा (नवागढ़) में आज जिलाध्यक्ष  विशालनाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों की सहभागिता से सदस्यता अभियान पर मिलजुल कर काम करने तथा आगामी 17 जुलाई दिन रविवार को ब्राह्मण समाज के 10 वीं -12 वीं  में उत्कृष्ट सफ़लता ( लगभग 80 प्रतिशत) से उच्च अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान

छात्र-छात्राओं का एसडी महाविद्यालय नवागढ़ में विशेष योगदान देने वाले स्वजातियों का भी जिलास्तरीय सम्मान समारोह पर विशेष चर्चा की गई। जिसमें ज़िला जांजगीर चांपा-सक्ती के सभी नौ विकासखण्ड अंतर्गत पालकगण आगामी 30 जून तक अपने बच्चों की अंकसूची के साथ संपर्क कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। जिसमें भागवताचार्य पं राजेन्द्र शर्मा जी,मनोज कुमार पांडेय संचालक विवेकानंद विद्यालय जांजगीर, डॉ रजनीश पांडेय संचालक प्रथम हास्पिटल बिलासपुर बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।साथ ही इस सम्मान समारोह में कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला से भेंटकर आतिथ्य  हेतु आमंत्रित करने का विशेष निर्णय लिया गया।इस विशेष बैठक में भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समीति के संरक्षक मनोज कुमार तिवारी,जिलाध्यक्ष विशालनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेष दुबे,वरिष्ठ सदस्य सीएल पांडेय,तोषण तिवारी,धनेश मिश्रा,सचिव कमलेश पांडेय,कोषाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी सहित भगवान परशुराम ब्राह्मण विकास समीति जिला जांजगीर चांपा के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी


जिला संगठन सचिव डॉ उमेश दुबे व जिला मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ