मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले के मयापुर गाँव में सीप नदी में डूबने से हुई दुर्घटना में तीन बेटियों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

0 टिप्पणियाँ