(दो प्रमख मांग)
1.बम्हनीडीह को उपसंभाग ( सब डिवीजन ) एवं बिर्रा को वितरण केंद्र ( डिस्ट्रीब्यूशन सेण्टर ) बनाया जाये
बम्हनीडीह-बिजली विभाग के वर्तमान बम्हनीडीह वितरण केंद्र में 44 गाँव अंतर्गत 13160 बिजली उपभोक्ता आते हैं , जिसके कारण बम्हनीडीह वितरण केंद्र पर कार्य का अत्यधिक भार होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं / आमजन को बिजली विभाग द्वारा ठीक ढंग से सेवाएं नहीं मिल पाती है । बिजली चले जाने पर कई दिनों तक वापस नहीं आती । ट्रांसफार्मर ख़राब होने पर ट्रांसफार्मर नहीं होने का हवाला देकर महीनों बदला नहीं जाता । लाइट नहीं होने से किसानों के फसल का नुकसान होता है , सब्जी - भाजी लगाने वाले लोग भी पूर्णतः कृत्रिम साधनों पर ही निर्भर होते है , बिजली नहीं होने से उनकी मेहनत और पैसा दोनों बरबाद होते है । अभी बरसात में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं होने से लोग सर्पदंस से बेसमय बेवजह अपनी जान गँवा रहे है । ठेके पर बिजली विभाग चलने से उपभोक्ताओं को गलत - सलत रीडिंग भर के मनमाना बिजली बिल भेजा जा रहा है , जिससे आमजनो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए विकासखंड एवं तहसील मुख्यालय बम्हनीडीह को उप संभाग ( सब डिवीज़न ) एवं बिर्रा को वितरण केंद्र ( डिस्ट्रीब्यूशन सेण्टर ) बनाया जाए ताकि भौगोलिक दृष्टि से क्षेत्र कम होने पर लोगो को बिजली विभाग से ठीक ढंग से सुविधा मिल सकें ।
बम्हनीडीह और बिर्रा में भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा खोली जाये
बिर्रा - क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम बम्हनीडीह और बिर्रा में आज पर्यन्त तक छ.ग. ग्रामीण बैंक के अलावा अन्य किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा नहीं है । क्षेत्रवासी लम्बे समय से एक राष्ट्रीयकृत बैंक की मांग कर रहे है । दोनों ग्रामों का व्यवसाय पर्याप्त मात्रा में होने के साथ साथ इनकी सीमा से लगे करीब 50-60 अन्य ग्रामों का व्यापार भी बम्हनीडीह और बिर्रा पर आश्रित है । बम्हनीडीह और बिर्रा में विभिन्न शासकीय एवं निजी जैसे ब्लॉक ऑफिस , तहसील ऑफिस , महाविद्यालय , पुलिस थाना , पेट्रोल पंप , गैस एजेंसी , मोटर बाइक एजेंसी , टेलिकॉम एजेंसी , कृषि दवाइयों की एजेंसी विगत कई वर्षो से निरंतर संचालित है । बम्हनीडीह और बिर्रा से निकटम राष्ट्रीयकृत बैंक 12 से 15 की.मी. की दूरी पर ही होने से आवागमन बैंक सम्बन्धी लेन - देन में क्षेत्र के लोगों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । बैंक के व्यापार की दृष्टि से भी देखे तो यहाँ विगत 5 वर्षों से स्टेट बैंक का ए.टी.एम. संचालित है जिसमे बैंक को अच्छी - खासी आमदनी भी होती है । अतः बम्हनीडीह और बिर्रा में भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा जल्द से जल्द खोली जाये ताकि क्षेत्रवासियों को राष्ट्रीयकृत बैंक की सुविधा उपलब्ध हो सके । उपरोक्त महत्वपूर्ण मांगों को लेकर समय - समय पर शासन - प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है , उसके बाद भी आज तक इस सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं हुई , इसलिए आपसे निवेदन है की जनसरोकार के मुद्दों को लेकर किये जा रहे धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाइयों / बहनों के साथ सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें ।


0 टिप्पणियाँ