Music

BRACKING

Loading...

यूथ फाउंडेशन की जांजगीर- चाम्पा , छत्तीसगढ़ टीम द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा, में वीडियो इवेंट साथ ही प्लांटेशन ड्राइव

 


बिर्रा-यूथ फाउंडेशन की जांजगीर- चाम्पा, छत्तीसगढ़ टीम द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा, में वीडियो इवेंट साथ ही प्लांटेशन ड्राइव किया गया । जिसमें वहां उपस्थित स्टॉप और स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, तथा यूथ पीस फाऊंडेशन के कार्यों को सराहा।

यूथ पीस फाउंडेशन की पहल " स्वास्थ एवं स्वच्छता अभियान ' यूथ पीस फाउन्डेशन शासकीय माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई । इस अभियान के तहत टीम ने वीडियो प्रस्तुतीकरण , प्रत्यक्ष संवाद , एनिमेटेड कहानी आदि के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया

यूथ पीस फाउण्डेशन की इस पहल को शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों ने सराहा और अभियान में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया टीम द्वारा भारत के कई राज्यों के विभिन्न स्कूलों में यह अभियान चलाया जा रहा है । यूथ पीस फाउण्डेशन एक पंजीकृत अलाभकारी संस्था है , जिसका उद्देश्य है मानवता व शांति की संस्कृति विकसित करना ।

इसके लिए संस्था नियमित रूप से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है साथ ही शांति शिक्षा कार्यक्रमों के द्वारा कॉलेजों , सरकारी एवं निजी संस्थानों आदि में भी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है । प्रीति कश्यप , लता आदित्य , लीना राकेश , नीतू , शोभा पटेल , लीला राम पटेल , बोधराम , अजय पटेल , रजनी माली सहयोगी मनबोध पटेल उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ