राजीव गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम)
बिर्रा -बिर्रा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर ग्राम पंचायत भवन बिर्रा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। राजीव गांधी युवा मितान क्लब बिर्रा के अध्यक्ष यशपाल यादव, उपाध्यक्ष संजय केंवट,गौतम कश्यप, लक्ष्मी कर्ष, राजेश कर्ष, तेरस राम, कृष्ण कुमार,लोचन, पुष्पेन्द्र, श्रीमती रेवती खूंटे,रेणू कर्ष,खगेश्वरी साहू, राजकुमार,आकाश, संतोष सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सचिव रोहित पटेल ने शपथ दिलाई।नगर कांग्रेस कमेटी बिर्रा के अध्यक्ष देवचंद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता राहूल बाबा,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवचंद यादव, मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी, रितेश रमण सिंह ,छोटू बाबा, सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान, सचिव रोहित पटेल , जोगीराम कश्यप, डॉ कुश पटेल,अमृत खूंटे, जागेश्वर कहरा, संतोष साहू, लक्ष्मी कर्ष, रामकुमार,मनोज, देवप्रसाद, सुनील मैथ्यू, अमित,कौशल सहित पंचगण व ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने की।

0 टिप्पणियाँ