Music

BRACKING

Loading...

स्वामी आत्मानंद स्कूल बम्हनीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी


बम्हनीडीह- आज आत्मनानंद बम्हनीडीह में जन्माष्टमी उत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। हर बच्चा राधा और कृष्ण की छवि से सुसज्जित थे। संस्थाप्रमुख प्राचार्या श्वेता शुक्ला जी ने सर्वप्रथम कान्हा जी की पूजा अर्चना की उसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चों द्वारा भी माखनचोर को झूला झुलाया गया। प्रचार्य ने अपने उद्बोधन में बताया किहमारे स्कूल के सभी बच्चे आज कृष्ण है राधा जी है। कृष्ण क्या है कृष्णा का मतलब अपने मन कर्म और वचन से सबको मोहित करने वाला ।एच् .एम मोनल डिग्रेश्वर द्वारा कुछ प्रश्न बच्चो से किये गए जिनमे कृष्ण विष्णु जी का कोन से अवतार थे । उनके क्या क्या नाम थे ।सभी बच्चे आज कृष्ण रस में झूम उठे साथ ही साथ इन बच्चों द्वारा सुंदर कान्हा जी के नृत्य प्रस्तुत किये गये वेदिका कंसारी, पल्लवी डड़सेना, संजना कुर्रे, श्रेया तिवारी, याशिका महंत, अंतरा, गरिमा , वैशाली द्वारा मनोरम नृत्य प्रस्तुति दी गयी ।स्कूल के बैंड ग्रुप संस्कार एवम साथी द्वारा सूंदर भजन गाया गया।साथ ही स्कूल के नटखट कृष्णा टोली द्वारा मटका फोड़ने का कार्य भी किया गया आज पूरा स्कूल कृष्णमय था ।बच्चे बहुत ही उत्साहित थे । कार्यक्रम का शानदार संचालन सुश्री मोनल दिग्रस्कर के द्वारा किया गया सभी शिक्षक एवं शिक्षकाये उपस्थित थे।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ