मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिला हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल के अंतर्गत चलाए गए संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान के अंतर्गत जिला शिवपुरी के नेशनल पार्क पर आने वाले सभी शिवपुरी निवासी व पर्यटकों द्वारा संकल्प लिया गया कि वह शिवपुरी जिले में आने वाले सभी पर्यटक व यात्रियों का ध्यान रखेंगे। इस कार्यक्रम में नेशनल पार्क में काम कर रही महिलाएं जो फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्य कर रही हैं मुख्य रूप से शामिल रही।
इसी क्रम में भुजरिया ताल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी इस अभियान को चलाया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों ने शपथ ग्रहण की वे अपने जिले में आने वाले सभी यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। विदित है कि यह कार्यक्रम शिवपुरी जिले में रागिनी फाउंडेशन द्वारा 10 अगस्त से 25 अगस्त तक चलाया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ