Music

BRACKING

Loading...

MP : अजजा वीर सपूतों की अनसुनी शौर्य गाथाएँ राष्ट्रीय संगोष्ठी 15 अगस्त से 15 सितंबर तक

 प्रदेश के पशुपालन-मत्स्य पालन अजजा छात्र भी जुड़ेंगे संगोष्ठी से



आजादी के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान पर देश के 125 विश्वविद्यालयों में 15 अगस्त से 15 सितम्बर 2022 तक राष्ट्रीय संगोष्ठी की जा रही है। इन संगोष्ठियों से जनजातीय विद्यार्थियों और समाज के अन्य वर्गों तक जनजातीय वीर सपूतों की अनसुनी-अनकही शौर्य गाथाएँ पहुँचेंगी। राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदेश के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर से संबंधित सभी कॉलेजों को भी शामिल किया जायेगा। भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भोज मुक्त विश्वविद्यालय और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को भी संगोष्ठी में शामिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ