Music

BRACKING

Loading...

MP : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि


 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू के राजौरी स्थित सेना कैम्प पर हुए कायराना आतंकी हमले की घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटना में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सेना के कैम्प पर हुए आतंकी हमले को नाकाम कर आतंकियों को मार गिराने वाले वीर जवानों पर राष्ट्र को गर्व है। सेना के जवानों से ही देश का गौरव और सम्मान बढ़ता है। ये जवान मजबूत दीवार की भांति अडिग रहकर हमलों को बर्दाश्त करते हैं। इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ