Music

BRACKING

Loading...

100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को किया जाएगा सम्मानित

braj rawat 
 भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष 1 अक्टूबर को 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम तैयार किया गया है। कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन द्वारा म.प्र. के समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न दिशा निर्देश जारी किये गये।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि मतदाता सूची में 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं को सत्यापन उपरांत जो मतदाता चिन्हित किये गये है। उन्हें सम्मानित करने के लिए जिला स्तर पर, विधानसभा स्तर पर एवं मतदान केंद्र स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किये जाएंगे। यदि मतदाता चलने-फिरने में सक्षम नहीं है, उन्हें उनके निवास स्थान पर जाकर ही सम्मानित किया जाये। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तथा मतदान केंद्र स्तर पर एक सम्मान समिति का गठन किया जाये। सम्मान समिति में बीएलओ, ग्राम पटवारी, स्थानीय शिक्षक, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, रोजगार सहायक शामिल रहेंगे।
मतदाता सम्मान समारोह के दौरान मतदाता का सम्मान प्रशस्ति पत्र, पुष्प हार, शॉल तथा श्रीफल से किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला स्तिरीय कार्यक्रम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रम से गूगल मीट की लिंक के माध्यम से जोड़ने के लिये व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त दिवस पर स्वीप संबंधी अनेक गतिविधियों का संचालन भी किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ