पोहरी थाना क्षेत्र में झिरी गांव के पास रविवार की सुबह ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच बच्चे, एक किशेारी सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ऑटो चालक व उसके दो बेटे, तीन महिलाएं व उनकी तीन बेटियां और एक बच्चा घायल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक जयराम निवासी पोहरी रविवार की सुबह मूंगफली खोदने के लिए ऑटो में सवारियां बिठाकर ले जा रहा था। झिरी गांव के पास दूसरा वाहन ओवरटेक करते हुए निकला। ओवरलोड ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ऑटो चालक जयराम के साथ उसके दो बेटे बेटा कान्हा (12) पुत्र जगराम जाटव, लवकुश (10) पुत्र जगराम जाटव, महिला मां मदीना (25) पत्नी रफीक व उसकी बेटी रसीद (2) पुत्र रफीक खान, महिला सुआ (40) पत्नी कालीराम आदिवासी व उसकी बेटी सपना (14) पुत्री कालीराम आदिवासी, महिला परवीन बानो (35) पत्नी शहीद खान व उसकी बेटी शनिवार (16) पुत्री शहीद खान और अभिषेक (10) पुत्र अतर सिंह जाटव घायल हो गए। मदद के लिए ग्रामीण आगे आए और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

0 टिप्पणियाँ