बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया बनने से प्रदेश एकबार फिर से तरबतर होना शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर बाद भोपाल के कई इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। बीते चौबीस घंटों के दौरान सीधी, इंदौर, ग्वालियर, सागर, दमोह, मंडला, मलाजखंड, गुना, खजुराहो और शिवपुरी में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों यानी तीन दिन तक भोपाल-इंदौर समेत 32 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अब तक मध्यप्रदेश में साढ़े 44 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 22% ज्यादा है। अभी भी बुंदेलखंड और बघेलखंड समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश ने चिंता बढ़ा रखी है। अगले तीन दिन इलाकों में ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसे में सूखे के संकट से जूझ रहे इन इलाकों में राहत मिल सकती है।
यहां होगी तीन दिन बारिश
प्रदेश में आज से कई इलाकों में तेज बारिश फिर से शुरू होगी। प्रदेश के 32 इलाकों में से भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, अशोक नगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योरपुरकलां, कटनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, पन्ना, हरदा और नर्मदापुरम में बारिश होगी। यह सिस्टम 23 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश कराएगा। इससे ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के साथ बघेलखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में भारी बारिश
अगले चौबीस घंटों के दौरान ग्वालियर, पन्ना, सतना, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, सिवनी, कटनी और भिंड में भारी बारिश यानी ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता हैयहां 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी
मध्यप्रदेश में इस सीजन में कई इलाकों में 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। यह इलाके हैं-बालाघाट (56 इंच), सागर ( 51 इंच), सिवनी (56 इंच), आगर मालवा (55 इंच), देवास (53 इंच), गुना (61 इंच), हरदा (53 इंच), सीहोर (60 इंच), शाजापुर (50 इंच), विदिशा (60 इंच), मंडला (52 इंच), अनूपपुर (44 इंच), डिंडोरी ( 41 इंच), जबलपुर ( 42 इंच), नरसिंहपुर ( 48 इंच), अशोकनगर ( 45 इंच), बुरहानपुर (43 इंच), इंदौर (40 इंच), मंदसौर ( 40 इंच), नीमच ( 42 इंच), रतलाम ( 44 इंच) और उज्जैन (41 इंच)।

0 टिप्पणियाँ