Music

BRACKING

Loading...

MP : स्कूली बच्चों को म्यूजियम का भ्रमण कराया:प्राचीन प्रतिमाएं दिखाकर बच्चों को दी समृद्ध इतिहास की जानकारी

 


शिवपुरी 9 वी से 11वीं शताब्दी की प्राचीन प्रतिमाओं को दिखाकर उनका इतिहास बताते हुए समाजसेवी संस्था जेसीआई के पदाधिकारियों ने बताया कि कभी हमारा इतिहास इतना समृद्ध रहा है कि इन प्रतिमाओं को देखकर कहा जा सकता है कि हमारी संस्कृति कितनी पुरानी है। यह बात जेसीआई डायनेमिक अध्यक्ष किरण उप्पल ने शहर के म्यूजियम में बच्चों को जानकारी देते हुए कही।

मंगलवार को स्कूली बच्चों को इस म्यूजियम का भ्रमण कराया। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक द्वारा मंगलवार को ऋषि कुल ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं को जिले के म्यूजियम का विजिट करवाया। सुबह 10 बजे यह विजिट शुरू हुई। नरवर और आसपास के क्षेत्रों से खुदाई में प्राप्त हुई मूर्तियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

यहां खुदाई में मिले हुए सिक्के, मिट्टी के बर्तन, हथियार सहित अन्य पुरातत्व की सामग्री को विद्यार्थियों ने देखा।120 छात्र-छात्राओं की आयोजन के दौरान उपस्थिति रही। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक की इस अनूठी पहल को बच्चों और उनके अभिभावकों ने सराहा। पहली बार स्कूली बच्चों को संस्था द्वारा सामूहिक रूप से म्यूजियम ले जाया गया और उन्हें शिवपुरी से जुड़े हुए पुरातत्व के बारे में बहुत विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

खास बात यह रही कि इस दौरान बच्चों ने कई सवाल जवाब भी किए जिनका उत्तर अध्यक्ष किरण उप्पल और डॉ सुषमा पांडेय ने दिए। कार्यक्रम में फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ सुषमा पांडे, प्रेसिडेंट किरण उप्पल, सेक्रेटरी अनु मित्तल, वाइस प्रेसिडेंट साधना शर्मा और जेसी मिला दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ