Music

BRACKING

Loading...

MP : जेब से उड़ाए पैसे:ट्रक ऑपरेटर यूनियन की शिकायत करने आए विरोधी संगठन अध्यक्ष की जेब से रुपए गायब



शिवपुरी लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन की शिकायत लेकर आए विरोधी दल के अध्यक्ष की जेब से ₹14 हजार 700 रुपए तब गायब हो गए जब वह जनसुनवाई की लाइन में खड़े थे। खास बात यह है कि अपने 6-7 साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे लोकल ट्रक ऑपरेटर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष साथियों के साथ बाहर नारे लगाकर यूनियन के तथाकथित लोगों के खिलाफ विरोध जता रहे थे।

वही जब जनसुनवाई की लाइन में वह लगे तो किसी ने उनकी जेब से ₹14700 गायब कर दिए। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में कलेक्ट्रेट में उनकी जेब से पैसे निकलने का कोई फुटेज नजर नहीं आया। दरअसल लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन से मुद्दों पर हुई विरोध के बाद 2021 में कुछ ट्रक ऑपरेटरों ने लोकल ट्रक ऑपरेटर सुरक्षा समिति का गठन किया था।

जिसका अध्यक्ष गुलजार शाह को बनाया गया था। गुलजार अपने साथी सरनाम, अनिल, कैलाश, कुलविंदर, भगवंत, दिनेश, गुड्डू और अंकित के साथ बाहर नारेबाजी कर विरोध जता रहे थे। फिर इसके बाद बंदर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे और जनसुनवाई की लाइन के खड़े होने के दौरान ही उनकी जेब से ₹14700 निकल गए अध्यक्ष श्री शाह का कहना है कि यह पैसे सीमेंट वाले को देने लेकर आए थे।

लेकिन किसी ने जेब काट दी। जब इसकी शिकायत वहां मौजूद अधिकारियों को की गई तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन मिला कुछ दिखा।

2 साल पहले शादी हुई अब पति ने छोड़ दिया, मुझे जीवन निर्वाह भत्ता के साथ भरण-पोषण के लिए काम दिलाओ
अब से 2 साल पहले 20 जून 2020 को मेरी शादी टॉमकी में हुई थी। लेकिन पति शादी के समय से ही मेरे साथ मारपीट करते थे ऐसे में कब तक उनका उत्पात सहती। मैं परेशान रहने लगी और जब मैंने उनसे कहा कि शराब पीकर मेरी मारपीट मत किया करो तो उनका अत्याचार बढ़ता गया।

कुल मिलाकर मेरे पति से अब मैं अलग रहती हूं। पति ने मुझे छोड़ दिया है।इसलिए अब मुझे जीवन निर्वाह भत्ता उनसे दिलाया जाए साथ ही कोई काम या नौकरी मुझे मिल जाए, ताकि मेरे जीवन का भत्ता मुझे हमेशा मिलता रहे। इस पर युवती के आवेदन को कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारी को डिप्टी कलेक्टर ने मार्क कर दिया।

यह मामले भी आए

  • शिकायतकर्ता महिला ने का कि पति दूसरी महिला से संबंध रखते हैं। इसलिए मुझे छोड़ दिया है। मेरे ससुर होमगार्ड में है और नंदोई पुलिस में इसलिए मेरी कोई सुनवाई भी नहीं होती।
  • वार्ड 22 में रहने वाले खलील अहमद ने शिकायत की कि घर के आस-पास और वार्ड की समस्या की शिकायत अक्सर में सीएमओ को मोबाइल पर करता था।अब मेरा नंबर उन्होंने ब्लॉक कर दिया है। युवक ने खनिज अधिकारी की भी शिकायत की।
  • ग्राम कांठी निवासी सतीश धाकड़ ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि सेवा सहकारी संस्था लुकवासा पर उन्होंने 14 मई 2019 को 25 क्विंटल चना बेचा था। जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए हमें अब तक नहीं मिली है। कृषक सतीश का कहना है कि वह हेपेटाइटिस बीमारी से ग्रसित है। उसके पिता भी अक्सर बीमार रहते हैं, और इलाज के लिए उन्हें पैसे की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ