Music

BRACKING

Loading...

MP : झाबुआ के कलेक्टर बदले, सोमेश मिश्रा भोपाल मंत्रालय अटैच



 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी को सुबह पद से हटाया शाम को सस्पेंड कर दिया था और आज झाबुआ का कलेक्टर बदल दिया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश के अनुसार सोमेश मिश्रा 2013 आईएएस को कलेक्टर जिला झाबुआ के पद से हटाकर मंत्रालय बुला लिया गया है। उनके स्थान पर सुश्री रजनी सिंह 2013 आईएएस को झाबुआ का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। सुश्री रजनी सिंह इंदौर राजस्व संभाग में अपर आयुक्त के पद पर काम कर रही थी। 

बताया जा रहा है कि झाबुआ कलेक्टर पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे लेकिन मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि झाबुआ के कलेक्टर और एसपी को हटाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका था। कारण की तलाश की जा रही थी। सुबह अरविंद तिवारी को एसपी के पद से हटाया और शाम तक वायरल ऑडियो की जांच हो गई। अरविंद तिवारी दोषी पाए गए और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ