Music

BRACKING

Loading...

SVP : स्कूल से अधिकांश समय नदारद रहते हैं हेडमास्टर, अकेली शिक्षक के भरोसे 110 विद्यार्थियों की शिक्षा


 

रन्नौद संकुल के ग्राम माढ़ागणेश के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर छात्र-छात्राओं ने नियमित नहीं आने के आरोप लगाए हैं। छात्र-छात्राओं के अनुसार अधिकांश से ज्यादा समय नदारद रहने से उनकी विषयवार पढ़ाई नहीं हो पा रही है। खासबात यह है कि 19 व 20 सितंबर को भास्कर ने स्कूल पर शिक्षक नहीं आने की हकीकत जानी तो वहां महज शिक्षिका उमा कुशवाह व एक अतिथि शिक्षक मौजूद मिले जबकि दोनों दिन हेडमास्टर नदारद मिले। छात्रों के अनुसार हैडमास्टर नियमित नहीं आते और कभी आते भी है तो उपस्थिति लगाकर चले जाते हैं। इसके चलते स्कूल में छात्रों की नियमित पढ़ाई नहीं हो रही है।

स्कूल में बैठते है जनवर, गंदगी से बचने लगानी पड़ रही है बाहर कक्षाएं

स्कूल में पदस्थ शिक्षिका व अतिथि शिक्षक के अनुसार स्कूल में आवारा जानवर रात के समय बैठते हैं इसके चलते गंदगी होने से हमें बच्चों की बाहर कक्षाएं लगानी पड़ रही है। इससे छात्र-छात्राएं परेशान बने हुए हैं। खासबात यह है कि स्कूल पर माध्याह्न भोजन भी नियमित नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हैडमास्टर यह कहते हैं कि मेरी पढ़ाने की ड्यूटी नहीं बल्कि देखरेख की जिम्मेदारी है।

हेडमास्टर कभी-कभी आते हैं
"हमारे स्कूल के हेडमास्टर कभी-कभी आते हैं, इसके चलते पढ़ाई भी सही से नहीं हो रही है।"
-नंदकिशोर, छात्र कक्षा 8

मैं अभी उड़द निकलवा रहा हूं
"मैं अभी उड़द निकलवा रहा हूं, क्यों कि अभी बूंदें पड़ गई थी, इसलिए उन्हें निकलवा रहा हूं। स्कूल पर अभी उमा मैडम व अतिथि शिक्षक सहित पांच से चार बच्चे बैठे हैं।"
-बद्री प्रसाद पाल, हेडमास्टर माढ़ागणेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ