Music

BRACKING

Loading...

दो पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज ,पुलिस के सामने ही फिर भिड़े



कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे पिता-पुत्र पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बस स्टैंड करैरा पर हमला कर दिया। पुलिस एमएलसी कराने करैरा अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष दाेबारा फिर से भिड़ बैठे और लहू लुहान हो गए। फरियादी परमाल सिंह (50) पुत्र देवीसिंह परमार निवासी रहरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने बेटे दीपेंद्र परमार के संग करैरा कोर्ट में गवाही देने आया था।

दोपहर 1 बजे गवाही देकर लौट रहे थे, तभी बस स्टैंड के पास उपेंद्र, धर्मेंद्र उर्फ राहुल परमार, ब्रजेंद्र, रूपेंद्र ने हमला कर दिया। पुलिस थाने आने पर एमएलसी कराने करैरा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में देखने भतीजा जागवेंद्र आया। अस्पताल में वर्तमान सरपंच पख के लोग भी आ गए और जागवेंद्र पर हमला कर दिया।

पुलिस ने उपेंद्र परमार, धर्मेंद्र परमार, भूपेंद्र परमार, ब्रजेंद्र परमार, रूपेंद्र परमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं वर्तमान सरपंच पक्ष के भूपेंद्र सिंह परमार निवासी रहरगवां का कहना है कि 20-25 लोगों ने आकर हमला किया। जिनमें डोली राजा, छोटूराजा, जितेंद्र, मानवेंद्र सिंह करारखेड़ा आदि पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने क्रास कायमी करली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ