आए दिन नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करने वाली गायों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं और अमानवीय व्यवहार से आहत होकर विश्व हिन्दू परिषद संगठन के द्वारा गोवंश की रक्षा-सुरक्षा को लेकर एक ज्ञापन नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा व नपा सीएमओ शैलेष अवस्थी को सौंपा गया जिसमें नगरीय क्षेत्र में विचरण करने वाली को सुरक्षित रूप से गोशाला में रखने का आग्रह किया गया है।
यहां गोवंश की सुरक्षा को लेकर सौंपे गए ज्ञापन में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री नरेश ओझा, जिला मंत्री विनोद पुरी गोस्वामी, बजरंग दल जिला संयोजक उपेंद्र यादव, जिला सहमंत्री विहिप रजत शर्मा, जिला सह गोरक्षा प्रमुख उदय राजपूत आदि ने नपाध्यक्ष व सीएमओ को सौंपते हुए बताया कि इन दिनों नगर पालिका क्षेत्र में बहुत अधिक संख्या में गोवंश विभिन्न सड़कों पर खुले में बैठे रहते है व इस समय गोवंश में लंपी रोग नामक बीमारी के फैलने का भी खतरा बना हुआ है साथ ही आए दिन गोवंश से टकराकर लोगों के गिरकर घायल होने की घटनाएं भी हो रही है और कई जगह गायों से अमानवीय व्यवहार भी होता है और गोवंश खुले में मृत भी हो रहा है बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद संगठन के द्वारा ज्ञापन एसडीएम को भी सौंपा गया है जिसमें उन्होंने मांग की है कि वह पशुपालक जो अपनी गायों के संरक्षक है लेकिन दूध निकालने के बाद वह गायों को खुले में छोड़ देते है यह उचित नहीं है इसलिए ऐसे पशुपालक जो गायों को पालते है उन्हें उन गायों की रक्षा और सुरक्षा भी करनी होगी। अन्यथा जो भी व्यक्ति गौ पालक है यदि वह खुले में गोवंश को छोड़ते है तो ऐसे संबंधितों के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई की जाए।
0 टिप्पणियाँ