Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : ऐक ओर भाजपा सांसद प्रतिनिधि पर एफआईआर दर्ज



ग्वालियर से गुना के लिए सफर कर रहे होमगार्ड सैनिक का पहले बस कंडक्टर से वारंट को लेकर मुंहवाद हो गया। उसके बाद भाजपा  सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौहान से झड़प हो गई। होमगार्ड सैनिक ने भाजपा सांसद प्रतिनिधि वा उनके दो-तीन अन्य साथियों पर सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। फरियादी होमगार्ड सैनिक कपिल (27) पुत्र सुरेश कुमार मिश्रा निवासी महिदपुर थाना ईसागढ़ अशोकनगर ने सिटी कोतवाली शिवपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अशोकनगर में होमगार्ड सैनिक है।

7 नवंबर को अशोकनगर से ग्वालियर डिविजनल कमांडेंट कार्यालय सरकारी डाक लेकर गया था। ग्वालियर से सोमवार को अशोकनगर लौटने के लिए सिंह ब्रदर्स बस में बैठ गया। बस में बैठते ही उसने बताया कि वह शासकीय काम से आया है और वारंट भरकर बस कंडक्टर को दिया। कंडक्टर रवि ने कहा कि इस बस में वारंट नहीं चलता, पैसे देने होंगे। कपिल ने कहा कि यह सरकारी वारंट है, जिसके पैसे विभाग से मिलेंगे तो कंडक्टर भड़क गया। शिवपुरी पहुंचकर देख लेने की धमकी दी।

शिवपुरी में ग्वालियर बायपास पर बस रुकी तो बस मालिक मुकेश चौहान (भाजपा जिला मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि) कार क्रमांक एमपी33 जी5475 से दो तीन साथियों के साथ आए। कॉलर पकड़कर बस से जबरन उतारा और कार में बिठा लिया। कार से घुमाते रहे और मारपीट करते रहे। धमकी दी कि तू हमें नहीं जानता, तेरे यहां के सांसद से मेरी पहचान है। तेरे पूरे परिवार को उठवा लूंगा। बाद में ग्वालियर नाके के पास गाड़ी से उतार दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकेश चौहान व दो तीन अन्य साथियों पर धारा 353,294, 332, 506, 342, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

भाजपा जिला मंत्री बोले-झूठा केस दर्ज कराया, एसपी को सीसीटीवी फुटेज भेज दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ