Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा संकुल में अधिकारी पदोन्नत व स्थानांतरित शिक्षकों का हुआ सम्मान समारोह

बीईओ दीवान जी का स्वागत करते हुए 

(कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सुआ गीत नृत्य की प्रस्तुति सभी का मनमोह लिया)

(सुआ नृत्य पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए 200 प्रोत्साहन राशि 

बिर्रा न्यूज -शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा विकासखंड बम्हनीडीह में अधिकारियों पदोन्नत व स्थानांतरित शिक्षकों का सम्मान विदाई समारोह का आयोजन बिर्रा के तीन संकुलों ने मिलकर किया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमडी दीवान विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे एचआर जायसवाल सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा विशिष्ट अतिथि हिमांशु मिश्रा सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह एचके बेहार विकासखंड स्रोत समन्वयक बम्हनीडीह संकुल प्राचार्य टीपी तिवारी डीडीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य बिर्रा एफ एल साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य बिर्रा यूएस खुंटे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य सिलादेही रविंद्र राठौर जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन जांजगीर चांपा महाराम कश्यप सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शत्रुघ्न केवट एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पुष्प पुष्पाहार श्रीफल कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण के साथ सेल्फी लेते हुए डॉ. उमेश कुमार दुबे

        तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी विद्यालय बिर्रा के बच्चों ने स्वागत गीत नृत्य के साथ अतिथियों का अरुण कश्यप लखन लाल कश्यप गुरुप्रसाद भतपरे लक्ष्मी प्रसाद देवांगन मुरारीलाल थवाईत रामकिशोर देवांगन छवि कुमार पटेल लक्ष्मीनारायण डड़सेना ने तिलक पुष्पगुच्छ पुष्पाहार शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।एमडी दीवान विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह व उपस्थित अतिथियों के द्वारा पदोन्नत प्रधान पाठकों में शीला राम सांवरा रोहित कुमार कश्यप मथुरा प्रसाद मधुकर श्रीमती भारती कश्यप एकादशीयां खुंटे पंचराम कश्यप संतराम कश्यप तीजूराम साहू सुमंत लाल रात्रे प्रीतम प्रसाद खुटे सरिता लाल का पुष्पगुच्छ पुष्पाहार स्मृति चिन्ह श्रीफल शाल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही स्थानांतरित होने पर देवनारायण चौहान श्रीमती तुलसी दिव्य नीलिमा एक्का रूपेंद्र पटेल डिंपी देवांगन का शाल व श्रीफल भेंट कर विदाई दिया गया तत्पश्चात् वरिष्ठ व्याख्याता मनोज तिवारी का सम्मान शाल श्रीफल से किया गया।कुमारी लता कश्यप नवोदय विद्यालय में चयन होने पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।साथ ही जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के बाद समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं

विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी पदोन्नत प्रधान पाठकों को नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया गया साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों अरुण कश्यप लखन लाल कश्यप गुरुप्रसाद भतपरे की प्रशंसा करते हुए बधाई दिए कार्यक्रम को उपस्थित अधिकारियों अतिथियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव मुरारीलाल थवाईत व आभार प्रदर्शन प्राचार्य एफ एल साहू ने किया।उक्त कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी डॉ उमेश दुबे जिला मिशन समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा पत्रकार द्वय दुर्गा प्रसाद डड़सेना संजू साहू मनबोध पटेल अवध बिहारी कश्यप के साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं पालक उपस्थित रहे।

स्वागत गीत के साथ कस्तूरबा गांधी की छात्रा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ