Music

BRACKING

Loading...

पंचायतों के आम निर्वाचन शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील



शिवपुरी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2022(उत्तरार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र तथा वार्ड के क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तिथि 11 जनवरी 2023 तक प्रभावशील रहेगी।  
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने समस्त कार्यालय प्रमुख को निर्देश दिए है कि 16 दिसम्बर को संभाग स्तरीय जनसेवा अभियान स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम के संबंध में संबंधित निकाय अथवा वार्ड क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ