शिवपुरी में बीते शुक्रवार जनसेवा सभा में सीएम शिवराज को काले झंडे दिखाने वाले ओबीसी महासभा के 15 कार्यकर्ताओं को जेल दिया गया था। जब आज उन्हें जमानत नहीं मिली तो ओबीसी महासभा ने शिवपुरी एसडीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे ओबीसी महासभा के पदाधिकारी जमानत पर अड़े हुए है।
नहीं मिली जमानत, धरने पर बैठी ओबीसी महासभा
आज जेल गए ओबीसी महासभा के 15 कार्यकर्ताओं की जमानत के लिए ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एसडीम कोर्ट पहुंचे थे लेकिन एसडीएम की व्यस्तता के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। इसी के विरोध में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता एसडीम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने बताया कि शिवपुरी एसडीएम कार्यालय में उपस्थित नहीं है। ऐसी स्थिति में अगर आज ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं को जमानत नहीं दी गई तो दो दिन और जेल में रहना होगा। जबकि उन पर शांति भंग के मामले की छोटी मोटी धारा लगाई गई है ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं को जेल में बंद रखना अनुचित है।
नहीं मिली जमानत तो शिवपुरी में होगा आंदोलन
ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र यादव का कहना है कि अगर आज ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं को जमानत नहीं मिली तो प्रदेशभर के ओबीसी महासभा के पदाधिकारी शिवपुरी पहुंचेंगे और आंदोलन की रूपरेखा की तैयारी करेंगे। ओबीसी महासभा अपनी हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।
नाबालिग को भेजा जेल
ओबीसी महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने बताया कि जिन 15 ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं को जेल में भेजा गया है, उनमें से एक नाबालिग है। बिना तस्दीक किए उसे जेल में डाल दिया गया है। इसके अतिरिक्त कई कार्यकर्ता ऐसे भी हैं जो विभिन्न नौकरियों की तैयारी भी कर रहे हैं। इससे उनके कैरियर पर भी फर्क पड़ेगा जो न्याय की श्रेणी में नहीं आता है।
शिवपुरी एसडीओपी अजय भार्गव का कहना है कि ओबीसी महासभा अपने 15 कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे है। चूंकि जमानत एसडीएम कोर्ट से होनी है और एसडीएम फिलहाल व्यस्त हैं। जैसे ही एसडीएम अपने कार्यालय पहुचंगे तभी इनकी सुनवाई संभव हो सकेगी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि जेल भेजे गए 15 युवकों में से कोई भी युवक नाबालिग नहीं है।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ