शिवपुरी, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा जारी निर्देशानुसार 13 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह शिवपुरी जिला मुख्यालय के शासकीय पी.जी. कॉलेज के विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ.एल.डी.गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा मतदाता दिवस के लिए दिया गया संदेश एवं मैं हॅू भारत गीत का प्रसारण वीडियो लिंक के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष किया गया। सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल द्वारा मतदाता जागरूकता लोकगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.एल.डी.गुप्ता ने उपस्थित जनसमुदाय को मतदाता शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान 18-19 वर्ष के मतदाताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदाय किये गये तथा बैज लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कार्य में श्रेष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ., बीएलए तथा कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, एसडीएम गणेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग आइकॉन के रूप में मयंक अग्रवाल तथा सिविल सोसायटी के सदस्य, कैम्पस एम्बेसडर एनसीसी, एनएसएस के छात्र-छात्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। तहसीलदार शिवपुरी एन.सी.गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गणेश जायसवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी के अनुराग द्विवेदी द्वारा किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ