इस अवसर पर श्रीमती रूपम तोमर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संविधान में प्रदत्त मूल अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान, राष्ट्रगान का सम्मान, संविधान का पालन करना, राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखना, राष्ट्र रक्षा के लिए तत्पर रहने, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाओं का सम्मान करना, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन बनाए रखने इसी प्रकार अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करके देश की सेवा कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी दी।
इसके साथ ही उनके द्वारा दैनिक जीवन में आने वाले कानूनों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार चढ़ार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना निशुल्क शिक्षा का अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन बच्चों के अधिकारों, अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारों आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक शिखा श्रीवास्तव, शिक्षक श्री कल्याण सिंह तोमर मनोज कुमार वर्मा, नीलम धाकड़, उमा रघुवंशी, रमेश चंद्र शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ