शिवपुरी में कल शनिवार को पोहरी-शिवपुरी मार्ग पर बने पोहरी रेलवे क्रॉसिंग को बंद रखने का आदेश रेलवे द्वारा जारी किया गया है। रेलवे ने बताया कि शिवपुरी-पोहरी मार्ग के बीच बनी रेलवे क्रॉसिंग पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इसी के चलते 28 जनवरी को रेलवे गेट नंबर 59C किमी 1194 /23-25 को सुबह नो बजे से शाम पांच बजे तक बंद रखा जाएगा।विकल्प के तौर पर ट्रैफिक को पिपरसमा बाले रेलवे अंडर पास क्रमांक 56 सी किमी 1190/29-31 से होकर निकाला जाएगा। जाम की स्थिति न बने इसके लिए रेलवे ने एक पत्र शिवपुरी यातायात प्रभारी के नाम ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लिखा गया है।
*लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी, बिगड़ेगी ट्रैफिक व्यवस्था -*
शिवपुरी-पोहरी रेलवे क्रॉसिंग के बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रुट के बदले जाने से पिपरसमा अंडर ब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। दरअसल इस मार्ग से हर रोज हजारों लोग आवागमन करते हैं। यह मार्ग पोहरी,विजयपुर, श्योपुर के साथ साथ बड़े पर्यटक क्षेत्रों को भी जोड़ता है इस मार्ग से होते हुए लोग कुनों अभयारण्य, रणथंभौर और करौली, जयपुर भी पहुंचते हैं

0 टिप्पणियाँ