Music

BRACKING

Loading...

भारत पर्व’ के तहत हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों ने बाँधा समां



 शिवपुरी  गौरवशाली गणतंत्र दिवस की संध्या पर “भारत पर्व” का आयोजन किया गया। लोकतंत्र का लोकपर्व भारत पर्व कार्यक्रम कोतवाली शिवपुरी के समीप स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस आयोजन में देशभक्ति के तराने गूँजे, वहीं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत लोक नृत्य की प्रस्तुति भी जाने-माने लोक कलाकारों ने दी। कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इसमें भोपाल के सुप्रसिद्ध कलाकार संदीप शर्मा द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही अशोकनगर के विशाल केवट एवं उनके साथियों द्वारा ढिमरयाई लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। यह आयोजन स्वराज संस्थान संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया गया।
भारत पर्व समारोह में जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी, एडीएम विवेक रघुवंशी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं शहर के आमजन उपस्थित थे। जिन्होंने दर्शक के रूप में कार्यक्रम का आनंद लिया।

जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को दर्शाया गया। भारत पर्व कार्यक्रम देखने के लिए आने वाले शहर के नागरिकों ने भी प्रदर्शनी देखी और शासन की योजनाओं को जाना। स्वराज संस्थान एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से यह प्रदर्शनी लगाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ