Music

BRACKING

Loading...

आईटीआई शिवपुरी के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पटेल मोटर्स एवं एसजीएस मोटर्स का एक दिवसीय भ्रमण



शिवपुरी  शासकीय आईटीआई शिवपुरी के व्यवसाय मोटर मैकेनिक एवं डीजल मैकेनिक के प्रशिक्षणार्थियों को मंगलवार को पटेल मोटर्स एवं एसजीएस मोटर्स का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कराया गया। जिसमे 26 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

इस मौके पर शासकीय आईटीआई शिवपुरी के प्राचार्य नितिन कुमार मंदसौर वाले एवं प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप सेल के दिलीप वर्मा, शशांक मित्तल, निकिता गुप्ता के द्वारा आईएमसी चेयरमैन एवं पटेल मोटर्स के डायरेक्टर भूपेंद्र रावत एवं एसजीएस मोटर्स के जनरल मैनेजर देवाशीष मिश्रा का धन्यवाद किया गया। उल्लेखनीय है कि आईटीआई द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में कई कोर्स संचालित किए जाते हैं जिसमें युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 26 प्रशिक्षणार्थियों को पटेल मोटर्स एवं एसजीएस मोटर्स का भ्रमण कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ