Music

BRACKING

Loading...

नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत ग्रामीणों तथा शिक्षकों को दिलाई शपथ



शिवपुरी,  नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के द्वारा आज 16 जनवरी को ग्राम सेसईसड़क में चौपाल लगाकर तथा शा.एकीकृत माध्यमिक विद्यालय घुटारी में पहुंचकर में जन जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया।
कलापथक दल के कलाकार विनोद श्रीवास्तव ने शिक्षक, विद्यालय के स्टाफ एवं ग्रामीणों को बताया कि आपके परिवार के जो लोग नशा करते हैं। उन्हें नशा छोड़ने के लिए मनाए और उन्हें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताए। जिस प्रकार हम घर में कोई जिद करते है, उसी प्रकार हम अपने परिवार के लोगों से जिद करे कि वे हमारे भविष्य के लिए नशा छोड़ दें। उन्होंने नशे से होने वाली बीमारियों एवं उससे परिवार को होने वाले आर्थिक, सामाजिक नुकसान तथा जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्र की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय के ओमप्रकाश शर्मा तथा रमेश सिंह रावत ने भी नशे के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों तथा शिक्षकों को अपने परिवार, समाज एवं ग्राम को नशा मुक्त करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मा.शिक्षक राजेश चौबे, प्रा.शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, प्रा.शिक्षक सत्यपाल सिंह जाट, राजेश सोनी एवं वालूराम रावत, प्रमुख कलाकार हरिलाल पारौलिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ