Music

BRACKING

Loading...

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगी खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया



शिवपुरी,  
भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस का समारोह 26 जनवरी को मनाया जाएगा। जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। शिवपुरी जिले में खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी।
 मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी के पोलो ग्राउंड (तात्या टोपे स्टेडियम) पर आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगीं। ध्वजारोहण पश्चात परेड का अवलोकन करेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। इसके बाद मार्च पास्ट का अवलोकन करेंगीं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ