. शिवपुरी के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
शिवपुरी, / म.प्र.राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम.बी.ओझा द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर महिला प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या. शिवपुरी के संचालक मण्डल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु उप अंकेक्षक चमन सिंह को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।जारी कार्यक्रम के तहत आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने की तिथि 27 जनवरी, नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाने की तिथि एवं नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन की तिथि 3 फरवरी, नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन की तिथि 4 फरवरी, विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 10 फरवरी, रिक्त स्थानों के सहयोजन की तिथि 11 फरवरी, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी किए जाने की तिथि 11 फरवरी तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई है।
0 टिप्पणियाँ