इस अवसर पर श्री संखवार ने उपस्थित लोगों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को समान रूप से न्याय पाने का अधिकार है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का प्रकरण न्यायालय में चल रहा है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है वकील का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में आवेदन देकर नि शुल्क शासन के व्यय पर अधिवक्ता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही श्री शंखवार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकारों, गरीबी उन्मूलन योजना महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चीटोरा से की सरपंच निशा जाटव, पंचायत सचिव सुनील त्रिवेदी, रोजगार सहायक विनोद शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ