इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव, नरवर जनपद के पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, करेरा जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र जाटव, नरवर जनपद अध्यक्ष प्रियंका गौरव पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पाल, राजकुमार खटीक, नफीस खान, एसडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला, जनपद पंचायत नरवर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ब्रह्मेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश सोनी, जनपद सदस्य राकेश, सरपंच ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रमीणजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस कार्य में हम सब सहभागी बनकर उन पात्रताधारियों को लाभ दिलाएं जो अब तक वंचित रहें है तथा शासन की मंशा के अनुसार शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी संवाद के माध्यम से देते हुए लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ के वितरण करना व शेष वंचितों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाया जाना है।
विकास यात्रा के दौरान शासन की आयुष्मान भारत निरामयम् योजना, निर्माण श्रमिकों का पंजीयन भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल, नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, वृद्धावस्था पेंशन योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बंटवारा प्रकरणों का निराकरण, लाडली लक्ष्मी योजना, शौचालय निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आवास निर्माण योजना के अंतर्गत स्वीकृति जारी करना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा आदिवासी बहनों के खाते में दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आवेदनों का तत्काल मौके पर ही निराकरण कर हितलाभ का वितरण किया।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ