Music

BRACKING

Loading...

होली में हुडदंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

शांति समिति का बैठक लेते हुए तहसीलदार

बिर्रा-होली में हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जाएगी इसके लिए पुलिस थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित किया। डिप्टी कलेक्टर विक्रांत आंचल,थाना प्रभारी अवनिश श्रीवास, जमींदार लालरेवतीरमण सिंह की उपस्थिति में हुआ। डिप्टी कलेक्टर श्री आंचल ने कहा कि होली पर्व को शांति और सौहार्द्र वातावरण के साथ मनाने की अपील की है तथा किसी की‌ सार्वजनिक संपत्ति और पेड़ पौधे की कटाई पर बड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिक

वहीं पुलिस थाना प्रभारी अवनिश श्रीवास ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द और शांति तरीके से मनाने की बात कही वहीं पुलिस टीम सुबह से पेट्रोलिंग की जाएगी वहीं जमींदार लाल रेवतीरमण सिंह ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उपसरपंच प्रतिनिधि किशन कश्यप, जीपी खा-खा,एस आई रोहित भारद्वाज, एकादशियां साहू जनपद प्रतिनिधि तिलक बंजारे सरपंच ,चित्रभानू पाण्डेय,सुरेश कर्ष, एकांश पटेल , पुलिस आरक्षक राजेश कौशिक, चन्द्रहास, भूपेंद्र कंवर, रोहित चन्द्रा, बलराम सिंह,बहरताराम, कृष्ण साहू , दीपक जायसवाल के अलावा पुलिस स्टाफ और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ