Music

BRACKING

Loading...

भारतीय जीवन बीमा ने किया मृत्युदावे का भुगतान


 बिर्रा - भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा नैला जांजगीर चांपा द्वारा राजमिस्त्री हीरालाल साहू बिर्रा के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता साहू साहू मुहल्ला बिर्रा को 935600 रूपए (नौ लाख पैंतीस हजार छ: सौ रुपए) मृत्युदावा भूगतान के तहत जीवन बीमा की राशि दी गई। उक्त दावा प्रकरण में भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा नैला के शाखा प्रबंधक, चांपा के अधिकारी , कर्मचारी व बीमा अभिकर्ता राखीलाल श्रीवास,नरेश केंवट,मुख्य जीवन बीमा सलाहकार गुणिक प्रसाद पटेल का सराहनीय योगदान रहा।साथ ही बिर्रा के ही जागेश्वर साहू के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वृंदा साहू बाजारपार बिर्रा को 274706 रूपये मृत्युदावे का बीमा राशि का भूगतान किया गया।वही डोमाडीह (घिवरा) के नितेश कुमार केंवट के आकस्मिक निधन हो जाने पर 905600 रूपये मृत्युदावे की बीमा राशि दी गई।निगम के उक्त त्वरित कार्रवाई से भारतीय जीवन बीमा की सराहना की।इस अवसर पर मनबोध पटेल, शिवप्रसाद साहू,लेखराम साहू, नरेंद्र केशरवानी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ