फाइल फोटो गगन जयपुरिया जी
बम्हनीडीह-प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपना पांचवा और अंतिम बजट विधानसभा मे पेश किया है I इस बजट के पूर्व प्रदेश की जनता अपराधगढ, नशागढ,और वादाखिलाफी सरकार के नाम से विख्यात इस सरकार से यह आस लगाए बैठी थी कि इस अंतिम बजट में पूर्ण शराबबंदी,सभी बेरोजगार युवाओं को एकमुश्त बेरोजगारी भत्ता,सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित सहित सभी अपने घोषणापत्र में किए वादों को पूरा करेगी लेकिन यह बजट "थोथा चना बाजे घना" को चरितार्थ करते हुए इस सरकार के कथनी और करनी के अंतर को जनता ने महसूस किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की अंतिम बजट घोर निराशापूर्ण है I इस बजट में सिर्फ आंकड़ा बाजी के अलावा कुछ नहीं है जब सरकार को सिर्फ छः महीने शेष हैं तो बेरोजगारी भत्ता दो साल कहां से देने की बात है वहीं सरकार नियमितीकरण पर मौन है सरकार के पूर्व बजट में शामिल कार्य अभी तक किस स्थिति में हैं इसको मुख्यमंत्री जी ने बताया ही नहीं क्योंकि वे सभी कार्य सिर्फ फाइलों तक ही सीमित है किसी योजना एवं कार्य का घरातल में अस्तित्व ही नहीं है।

0 टिप्पणियाँ