फाइनल विजेता टीम यंग स्टार बिर्रा
(स्व. श्री नर्मदा प्रसाद कंवर की स्मृति में आयोजित)
लखाली-स्व. श्री नर्मदा प्रसाद कंवर की स्मृति में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यंग स्टार बिर्रा और उरगा के बीच खेला गया, जिसमें यंग स्टार बिर्रा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का का निर्णय लिया और 10 ओवर में 96 रन बनाकर उरगा टीम को 97 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए उरगा इलेवन ने 10 ओवर में 08 विकेट पर 86 रन ही बना पाए। ऐसे में यंग स्टार बिर्रा ने 10 रनों से जीत दर्ज किया। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 50,001 रु. एवं कप और द्वितीय पुरुस्कार 25,001 रु. एवं कप रखा गया था। फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि दुर्गाशरण चन्द्रा ( पूर्व सदस्य छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर), बालेश्वर साहू ( प्रतिनिधि अध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीडीह), विद्यानंद चन्द्रा ( सदस्य जनपद पंचायत बम्हनीडीह ), विशिष्ठ अतिथि संतोष चन्द्रा ( सरपंच ग्राम पंचायत लखाली ), परसादी गोड़ ( उपसरपंच ग्राम पंचायत लखाली ), गेंदप्रसाद चन्द्रा ( वरिष्ठ नागरिक ग्राम पंचायत लखाली ), एवं समस्त पंचगढ़ ग्राम पंचायत लखाली, संरक्षक एवं निर्णायक गण उमाशंकर चन्द्रा , राकेश चन्द्रा , परमेश्वर चन्द्रा , सुभाष चन्द्रा , निरंजन चन्द्रा , बद्रीकमल , रोहित कमल , राम आश्रय चन्द्रा , कार्तिक कंवर , राम भरोष चन्द्रा , विजेन्द्र चन्द्रा , अशोक महंत , चन्द्रीका चन्द्रा , पुरूषोत्तम चन्द्रा , बालमुकुंद चन्द्रा , टीकाराम विश्वकर्मा , भुजबल यादव , रामशंकर सिदार , संत ढिमर , परमानंद चन्द्रा , मधुसिंह कंवर , तिरिथ राम कंवर सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।।

0 टिप्पणियाँ