मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की परियोजना महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल अंतर्गत विगत 2 वर्षों से रागनी फाउंडेशन शिवपुरी में कार्यरत है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन स्थलों का अधोसंरचना अंतराल व सुरक्षा ऑडिट किया जाना है जिसके लिए जिला पुरातत्व संस्कृति एवं पर्यटन परिषद द्वारा कलेक्टर रविंद्र चौधरी के अनुमोदन पर पत्र जारी कर सभी विभागों से एक-एक प्रतिनिधि का चयन कर प्रतिनिधिमंडल तैयार किया जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल सभी पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा संबंधी व अधोसंरचना अंतराल का मूल्यांकन कर मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड व जिला कलेक्टर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। यह ऑडिट 21 व 22 अप्रैल को किया जाएगा। जिसके पश्चात रिपोर्ट में प्रस्तुत की गई समस्याओं का निराकरण प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ