बिर्रा न्यूज-बिर्रा - डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत घिवरा में पूर्व सरपंच संतराम साहू परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस भगवान सुकदेव आगमन की कथा का वर्णन करते हुए कथावाचक आचार्य पं विनोद दुबे जी ने कहा कि भगवान शंकरजी द्वारा माता पार्वती को भागवत महात्म्य सुना रहे थे तो जैसा कि कथा श्रवण करने वालों को जम्हाई आती है और वे सोने लगते हैं तो उसी समय भगवान की कथा का श्रवण एक सुक (तोता)हुंकरवा बन कर हां हां कह रहा था।जब माता पार्वती जी जगे तब उन्होंने भगवान शिव जी से पुछा कि आगे कथा में क्या हुआ तब भगवान शिव जी की नज़र उस सुक पर पड़ा तो भगवान उन्हें दौड़ाने लगे।वहीं सुक का जब सुकदेव जी के रूप में आगमन हुआ तब उन्होंने इस कथा का विस्तार से सर्व कल्याण हेतु जन जन तक पहुंचाएं। कथावाचक श्री दुबे जी ने कहा कि एक अच्छा वक्ता बनने के लिए एक अच्छा श्रोता बनना पड़ता है।बीच बीच में संगीत के माध्यम से श्रोतागण झुमते हुए नृत्य करने लगे। द्वितीय दिवस की कथा में मुख्य यजमान परिवार सहित बिर्रा से जितेन्द्र तिवारी,अनिल साहू, राम खिलावन साहू, नर्मदा प्रसाद, रामकुमार, रामकृष्ण, राधेश्याम,वंदना, तुषार, श्रुति, मयंक, दुर्गेश नंदिनी, हिमानी,मेहूल, सियाराम,खगेश, गाडाराय सहित भारी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।आज की कथा में श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सुंदर झांकी द्वारा नंदोत्सव मनाया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ