Music

BRACKING

Loading...

अन्य दल पार्टी को प्रथम मनाते हैं लेकिन भाजपा देश को प्रथम मानती है : पटेल


पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीरासिंह पटेल ने ली राठौर व गुर्जर समाज की बैठक

 



शिवपुरी। जिस देश की धरती पर हमारा जन्म हुआ है जिस राष्ट्र में हमने जन्म लिया है वह हमारे लिए प्रथम है। अन्य दल पार्टी को प्रथम मानते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी देश को प्रथम मानती है और दल कहते हैं हमारा परिवार पहले जबकि भाजपा कहती है कि कार्यकर्ता पहले। भाजपा कहती है कि हमारा पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा ने सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। सबका साथसबका विकास की सोच रखने वाली भाजपा सरकार है। यह बात भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीरासिंह पटेल ने होटल मातोश्री में आयोजित बैठक के दौरान गुर्जर समाज व राठौर समाज की बैठक में कही।

 

उन्होंने कहा कि 14 तारीख की डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। हम सब जानते हैं कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे निर्माता थे। जिन्होंने हमारे संविधान का निर्माण किया। संविधान ने हमें बहुत कुछ दिया है इसलिए अंबेडकर जयंती के दिन सभी महापुरूषों की मूर्तियों की सफाई करें साथ ही स्वच्छता अभियान चलाएं। शाम के समय भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को दें। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसका आज हम सभी को फायदा मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन आकाश राठौर और आभार व्यक्त अशोकसिंह गुर्जर ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथममहामंत्री सोनू बिरथरे,  पूर्व विधायक माखनलाल राठौरभाजपा कार्यालय मंत्री डॉ. राकेश राठौरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहजंडेलसिंह गुर्जरलक्ष्मणसिंहअमोलसिंहताराचंद राठौर सहित राठौर व गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहे।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ