बिर्रा -छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार (पटेल) समाज के नये कार्यकारिणी का गठन खालसा राज एवं बिर्रा राज ( परिक्षेत्र)के संयुक्त तत्वाधान में धोबनी , जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़ में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सिलादेही (बिर्रा) निवासी छबि कुमार पटेल (गुरुजी) को आगामी पांच साल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष महेश राम पटेल बिर्रा, प्रवक्ता छतराम पटेल बोरसी, संरक्षक - सोनाऊराम पटेल अमोदा जिला- सक्ती एवं सचिव पुसाऊ राम पटेल को बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष छबि कुमार पटेल जी के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के सामाजिक बंधुओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल है एवं स्वजातीय सौखीलाल पटेल (पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) डॉ. कुशल पटेल, मनबोध गुरुजी, डॉ. कुश पटेल, जगराम पटेल, रसाराम पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, लक्ष्मण, मनोहर, दिलहरण, श्यामलाल, रज्जन, खगेश , नरेंद्र, शंकर लाल, सुमंत, ननकी, मुनीराम, उमाशंकर, रामप्यारे, संजीव पटेल ( अध्यक्ष युवा मोर्चा), एकांश पटेल ( उपाध्यक्ष) एवं सभी स्नेहीजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

0 टिप्पणियाँ