लोगों को नशा से दूर रहने की दी गई सलाह
शिवपुरी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में आज बुधवार को ग्राम गोपालपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जितेंद्र मेहर ने उपस्थित लोगों को विशेष नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शिविर में लोगों को नशा नहीं करने, नशे से दूर रहने की सलाह दी एवं उनके द्वारा नशे के दुष्परिणाम एवं होने वाली बीमारी तथा अन्य हानि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि यदि कोई व्यक्ति गंभीर नशे का आदी है तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए जाने की सलाह दी। इसके साथ ही उनके द्वारा लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार चढ़ार ने उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई, मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता योजना समाधान आपके द्वार योजना, नालसा नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना, नालसा एसिड हमले से पीड़ितों के लिए विधिक सेवा योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी श्यामलाल गौतम, ग्राम पंचायत गोपालपुर के सरपंच नरेश कुमार धाकड़, पंचायत सचिव उमाशंकर धाकड़, सहायक सचिव नाथू सिंह धाकड़ सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ