Music

BRACKING

Loading...

भाजपा का दूसरा नाम भारतीय किसान पार्टी – गगन जयपुरिया

 

चौपाल कार्यक्रम के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए गगन जयपुरिया

करनौद में 4 लाख रूपये की लागत से रंगमंच बनाने की भी घोषणा 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाई जन-जन तक पहुंच रहे है । ‘’किसान हे बेहाल – चलौ चलौ चौपाल” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानो के साथ किये गये अन्याय और वादाखिलाफ़ी के बारे में किसानो को बता रहे है वही पर केन्द्र सरकार द्वारा अन्नदाताओ के हित में किये गए कार्य और योजनाओं को लेकर घर–घर तक जा रहे है। इसी कड़ी में दिनांक 29/6/23 दिन गुरुवार को किसान मोर्चा और भाजपा मंडल बम्हनीडीह द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम करनौद में किसान चौपाल लगाया गया जिसमे बड़ी संख्या में कृषक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जि.पं.सभापति तथा जिला महामंत्री गगन जयपुरिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कीर्तन चंद्रा उपस्थित थे।

फाइल फोटो गगन जयपुरिया

कार्यक्रम की शुरुवात भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई। उसके बाद आये हुए सभी नेताओ ने वहा पर बैठे हुए भूमिपुत्रों को समबोधित किया। इस अवसर पर गगन जयपुरिया ने कहा कि भारत की पहचान किसानो से ही है , किसानो की समृधि में ही देश की समृद्धि है। भाजपा ने प्रथम दिवस से ही कृषको के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास किया और उन्हें अन्नदाता के रूप में खुद पर गौरव करना सिखाया। मोदी जी ने देशभर के 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि के माध्यम से साल में छ: हज़ार देकर ये साबित किया कि भारतीय जनता पार्टी का दूसरा नाम भारतीय किसान पार्टी भी है। गगन जयपुरिया ने ग्रामवासियों और सरपंच की मांग पर करनौद में 4 लाख रूपये से बनने वाले रंगमंच निर्माण की भी घोषणा की । इस चौपाल में मंडल अध्यक्ष होरीलाल कलार, करनौद के सरपंच और किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोकम यादव , उड़ीसा से आये हुए विस्तारक गंगाधर बारल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, मण्डल महामंत्री विशाल सराफ, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलेश पटेल, महामंत्री आलेख दुबे, पुष्पेन्द्र अजगल्ले ,जवाहर केवट , रोहित पटेल , अशोक जलतारे, खीकराम प्रजापति आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन गतवा सरपंच और मंडल महामंत्री भुवन साहू ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ