Music

BRACKING

Loading...

बूढ़ादेव यात्रा का सिलादेही वासियों ने किया भव्य स्वागत, पूजा अर्चना कर किया कांसादान

कांसा दान करते हुए ग्रामीण

 बिर्रा-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना रायपुर द्वारा निकाली गई। जिसमें बूढ़ादेव यात्रा शनिवार को शाम 5 बजे सिलादेही पहुंची। जहां आम नागरिकों सहित लोगों ने भव्य स्वागत कर व कांसा दान किया। कांसा दान कर पूजा अर्चना किया गया।

इस अवसर पर सिलादेही के संजीव पटेल (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पटेल समाज) ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा छत्तीसगढ़िया लोगों को जगाने उनके हक और अधिकार के बारे में बात बताने के लिए बूढ़ादेव यात्रा रायपुर से निकली है, जो फिर वापस रायपुर बूढ़ा तालाब पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ के गांव, शहर से प्राप्त कांसा दान से विश्व की सबसे बड़ी बूढादेव की विशाल प्रतिमा बनाई जाएगी।
परिवार के साथ पूजा अर्चना कर कांसा दान करते हुए बिर्रा राज के अध्यक्ष छवि कुमार पटेल

बूढ़ादेव रथ को सिलादेही सहित आस-पास के गांवों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोगों ने कांसादान के अंतर्गत अपने घरों में रखे पुराने थाली, लोटा व अन्य बर्तन भेंट किए। बूढ़ादेव यात्रा में सिलादेही से छवि कुमार पटेल, संजीव पटेल, गोलू पटेल, बहोर सिंग, संजू साहू, दूधनाथ साहू, कलमेश साहू, दीपक सारथी, सहित अनेक लोग शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ