शिवपुरी, विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान आज पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अधिकारी, कर्मचारी, अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने विकास पर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्र पोहरी के ग्राम पंचायत बिलौआ के ग्राम मोहरा के क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर समस्याओं का निराकरण किया। ग्राम बिलौआ में 14 लाख 16 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे रपटा एवं पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम पचायत महदेवा के ग्राम लोहरेहार, ग्राम बागलौन एवं ग्राम पंचायत महेदवा के क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर ग्राम महदेवा में 09 लाख 23 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे रपटा एवं पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम हिनतिया में 17 लाख 95 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे रपटा एवं पुलिया तथा नलजल योजना निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम छर्च में 14 लाख 16 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे रपटा एवं पुलिया निर्माण का भूमिपूजन तथा नलजल योजना का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत छर्च में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा में सम्मिलित निकाली गई।
ग्राम पंचायत छर्च के ग्राम पुरा तथा ग्राम गल्थुनी में क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर जनसमस्याओं का निराकरण किया। ग्राम चादपुर में 10 लाख 57 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे रपटा एवं पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया।
ग्राम पंचायत खरवाया के ग्राम तिघरा 12 करोड़ 16 लाख 66 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे इन्दुर्खी पुल का भूमिपूजन कर जनसभा को संबोधित किया। ग्राम खरवाया में क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कर प्राप्त समस्याओं का निराकरण किया। ग्राम पंचायत चांदपुर के ग्राम गढ़ला में 34 लाख 30 हजार रू की राशि से वनी एवं नलजल योजना का लोकार्पण तथा 28 लाख 26 हजार रू की राशि से निर्मित होने जा रहे आंगनवाडी भवन का भूमिपूजन किया।
0 टिप्पणियाँ