भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 764.60 मि.मी., बैराड़ में 516 मि.मी., पोहरी में 605.30 मि.मी., नरवर में 499 मि.मी., करैरा में 555.50 मि.मी., पिछोर में 728 मि.मी., कोलारस 516.60 मि.मी., बदरवास में 694.10 मि.मी. तथा खनियाधाना में 626 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ