ग्राम पंचायत खोरघार में निकाली हर घर तिरंगा रैली
शहीद के परिजनों को किया सम्मानितशिवपुरी, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। 9 अगस्त से इस अभियान की शुरुआत हुई। सोमवार को शिवपुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत खोरघार के ग्राम खराईभाट में कार्यक्रम का आयोजन हुआ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत चला फलक का लोकार्पण किया और वीर शहीद स्वर्गीय अमर शर्मा को याद करते हुए सभी ने देश के शहीदों को नमन किया। अमर शर्मा के परिजनों को सम्मानित किया और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला न्यायाधीश अर्चना सिंह, एडीएम विवेक रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी,आइटीबीपी से भूपेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम, एसडीएम, जनपद सीईओ सहित ग्रामीणजन शामिल हुए।
शीला फलक का लोकार्पण करते हुए सभी ने पंचप्राण की शपथ ली और वसुधा वंदन के लिए 75 पौधे रोपित किये। बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने तिरंगा रैली निकाली और हर घर तिरंगा अभियान के नारे के साथ सभी ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।

0 टिप्पणियाँ